मथुरा। पूरा ब्रज होली के रंगों में सराबोर है। यहां सवा महीने तक चलने वाली होली के रंग जमकर बिखरने लगे हैं। रविवार को होलिका अष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों ने जमकर होली खेली। जिसमें देश से ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं ने भी गुलाल उड़ाया और ब्रज की होली का आनंद लिया। [ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
होली के रंगों में रंगे श्रद्धालु
प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में सबसे पहले सेवायत पुजारी भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल और पिचकारी से रंग लगाते हैं। जिसके बाद मंदिर में आए दर्शनार्थियों होली में रंगों में सराबोर कर देते हैं। यहां आने वाले हर भक्त की कामना होती है कि उन पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का रंग पड़े। द्वारिकाधीश का आशीर्वाद और उनकी कृपा हमेशा बनी रहे।सोमवार को द्वारिकाधीश मंदिर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मंदिर में सेवायत पुजारी रंग बरसा रहे थे तो श्रद्धालु भी कान्हा की भक्ति में सरोबार होकर जमकर नाच रहे थे। महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग और जवान हर कोई भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में चूर था।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope