• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रा की बहादुरी,स्कूटी से पीछा कर पकडे गुंडे

DU girl student chase two goons on scooty to nab them - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आनंद विहार में डीयु की एक छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए दो बदमाशों को पकड लिया, बदमाश उसका बैग छीनकर भाग रहे थे। 18 साल की निकिता खेमका ने आरोपी बदमाशों का एक किलोमीटर तक पीछा किया। दोनों बदमाशों को पकडने के बाद लोग भी मदद के लिए आये और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जिसने छात्रा का बैग आरोपियों से बरामद किया। हालांकि पीछा करते हुए छात्रा चोटिल भी हो गई।

दोनों आरोपियों की पहचान रंजीत और आकाश के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह सात बजे की है। पुलिस ने बताया कि निकिता अपने परिजनों के साथ साहिबाबाद के सूर्यानगर में रहती है। निकिता हौजखास में इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस एंड इकनॉमिक्स से बीएससी कर रही है। यहां वह प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह मेट्रो पकडने के लिए कडकडडूमा मेट्रो स्टेशन जा रही थी।वह मेट्रो पकडने के लिए कडकडडूमा स्टेशन आ रही थी।

इसी दौरान दो बदमाश उसके पीछे आनंद विहार पेट्रोल पंप से लग गये। एक बदमाश ने उसका बैग छीन लिया। इस दौरान वह स्कूटी से गिर गई। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी, वह स्कूटी से उसका पीछा करती रही। बदमाशों ने भी अपनी स्कूटी की गति बढा दी। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद बदमाशों की स्कूटी एक आई-10 कार से भिड गई। इसके बाद निकिता की स्कूटी भी इस कार से आकर टकरा गई जिससे उसके पैर में चोट आ गई है।

वह पीछा करते हुए लगातार आवाज लगा रही थी। उसने बदमाशों को पकड लिया, जिसके बाद लोग जमा हो गये। दोनों बदमाशों को भी चोट आई है। वहीं पुलिस ने निकिता को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। बदमाशों को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी नत्थू कॉलोनी, दुर्गापुरी के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-DU girl student chase two goons on scooty to nab them
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crime, du, brave girl, student, chase, goons, scooty, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved