• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तापमान में गिरावट के साथ चमकी सर्दी

Drop in temperature with cold foil - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। तापमान में गिरावट के साथ ही नवम्बर की सर्दी चमकने लग गई है। सुबह और शाम ढलते ही सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया है। लोगों ने घरों में रजाई-कम्बलें निकाल ली हैं। यहां तक की सर्दी से बचने के लिए सुबह-शाम बाहर निकलने के लिए स्वेटर-जैकेट भी निकलने शुरू हो गए हैं। दरअसल, दिवाली के बाद से ही तापमान में गिरावट से सर्दी का असर बढ़ा है। सर्दी नवम्बर के पहले सप्ताह से शुरू हो गई है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सर्दी अपना पूरा जलवा दिखाएगी। सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गांे को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में शहर के बाजारों में सर्दी की खुराक भी बिकने के लिए आ गई है। वहीं, सर्दी की शुरूआत के साथ ही तिब्बती मार्केट में ऊनी कपड़ों की खरीद तेज हो गई है। जंक्शन में संगरिया रोड पर स्थित राजकीय बालिका विद्यालय के सामने लगी तिब्बती मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीद के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है। इस मार्केट का इंतजार लोगों को हर साल रहता है। इस बार नवम्बर में तिब्बती मार्केट लगा है। जैसे ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू किया इस मार्केट में चहलपहल तेज हो गई है। उधर, अगले कुछ दिनों में सर्दी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले एक-दो दिन में बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है, जिसके चलते हवा की दिशा में बदलाव होने के साथ ही देश के उत्तर पूर्व और पश्चिमी इलाकों में सर्दी बढ़ सकती है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल हवा की दिशा में हो रहे बदलाव से रात में सर्दी का जोर बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी इलाकों में सक्रिय चक्रवाती परिसंचार तंत्र के प्रभाव से तेज रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने पर सर्दी का जोर बढऩे की संभावना है। शहर में दिन और रात के तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से दिन में हल्की गर्माहट बनी हुई है, लेकिन रात में सर्दी का असर धीमी रफ्तार से बढ़ रहा है। बुधवार सुबह शहर के बाहरी इलाकों में हल्की धुंध का असर रहा। वहीं सूर्योदय के बाद भी सर्दी के तेवर तीखे बन रहे हैं। यह भी पढ़े :कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम
यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

यह भी पढ़े

Web Title-Drop in temperature with cold foil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drop, temperature, cold, hanumangarh, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved