• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब सच होगा अपने घर का सपना

dream home come true - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर । अब हर गरीब व मकान विहीन परिवार का घर बनाने का सपना पूरा होगा। केंद्र व राज्य सरकार इसके लिए संकल्पित है। इसी कड़ी में नगरपरिषद की ओर से भी वसुंधरा विहार आवासीय योजना के जरिए आम लोगों को रियायतीदर पर आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह बात नगरपरिषद सभापति के.के.गुप्ता ने नगरपरिषद सभागार में आवासीय योजना की विवरणिका और आवेदन पत्रों का विमोचन करते हुए कही। गुप्ता ने बताया कि योजना में 598 भूखण्ड हैं। इनमें से अलग-अलग श्रेणी के 382 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। शेष नीलामी एवं अन्य प्रयोजन के लिए आरक्षित रहेंगे। लॉटरी से आवंटित होने वाले भूखण्डों को चार श्रेणियों में रखा है। इसमें 4000 से कम मासिक आय पर 15 गुणा 30 साइज के 38, 5000 तक की मासिक आय पर 20 गुणा 40 के 40 भूखण्ड, 5000 से अधिक मासिक आय वर्ग के लिए 30 गुणा 50 वर्ग फीट साइज के 105 तथा उच्च आय वर्ग के लिए 30 गुणा 60 के 35 भूखण्ड हैं। आवेदक का तीन साल से राजस्थान में निवास होना चाहिए। डूंगरपुर अथवा प्रदेश के किसी भी नगरीय क्षेत्र में उसके अथवा परिवार के सदस्य के नाम मकान अथवा आवासीय भूखण्ड नहीं होना चाहिए। विमोचन अवसर पर नगरपरिषद आयुक्त दिलीप गुप्ता,उपसभापति फखरूद्दीन बोहरा सहित सभी पार्षद, स्वच्छता मिशन के ब्रांड एम्बेसेडर तथा परिषद कार्मिक मौजूद रहे। यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

यह भी पढ़े

Web Title-dream home come true
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dream, home, come, true, dungarpur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved