• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने किया डा. अनुराग विजयवर्गीय की पुस्तक का विमोचन

Dr. CM. Anurag Vijayavargiya book released - Shimla News in Hindi

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डा. अनुराग विजयवर्गीय द्वारा लिखित सर्जरी से पहले आयुर्वेद आजमाएं पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने डा. विजयवर्गीय के इस महत्वपूर्ण विषय और आयुर्वेदिक प्रणाली में दवाओं व उपचार पर तीसरी पुस्तक प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक आम लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस पुस्तक के माध्यम से वे विभिन्न बीमारियों के लक्षणों को समझने में समक्षए स्वस्थ दैनिक जीवनचर्या अपनाने व आयुर्वेदिक उपचार कर अनावश्यक सर्जरी से बचेंगे। डा. विजयवर्गीय जो वर्तमान में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला में कार्यरत हैं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने किडनी स्टोन तथा गॉल स्टोन, फाईब्राइड, पीसीओडी, बबासीर, स्नायु सायटिस, टॉसिलायटिस, एनल फिशर, हृदय-धमनी-अवरोध, ट्यूमर, स्लिप-डिस्कए प्रोस्टेट वृद्धि के अनेक रोगियों का आयुर्वेदिक पद्धति से सफलतापूर्वक उपचार किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डा. विजयवर्गीय को इस क्षेत्र में दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर भी बधाई दी।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. CM. Anurag Vijayavargiya book released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anurag, vijayavargiya, book, released, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved