नई दिल्ली। गूगल ने दुनियाभर के लिए मानक समय ईजाद करने वाले कनाडाई
अविष्कारक सैनफोर्ड फ्लेमिंग को उनकी 190वीं जयंती पर एक डूडल बनाकर याद
किया है। वह स्कॉटिश मूल के थेै। गूगल ने अपने बयान में कहा,आज का डूडल
फ्लेमिंग की 190वीं जयंती पर उनकी विरासत को दर्शाता है।
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
माना जाता है कि 1876 में गलत समय सारिणी मुद्रित होने के कारण आयरलैंड में
फ्लेमिंग की ट्रेन छूट गई थी, जिसके बाद उनके मन में मानक समय ईजाद करने
का शानदार विचार आया।
फ्लेमिंग का जन्म स्कॉटलैंड के कर्काल्डी में 1827 में हुआ था। फ्लेमिंग ने
आठ फरवरी 1879 को रॉयल कैनेडियन इंस्टीट्यूट की एक बैठक में मानक समय का
प्रस्ताव रखा था। उन्होंने ग्रीनविच रेखा से शुरूआत करते हुए 15 डिग्री के
अंतराल स्थान पर दुनियाभर को 24 समय जोन्स में विभाजित करने की बात कही।
उनके प्रस्ताव के बाद 1884 में इंटरनेशनल प्राइम मेरिडियन कॉन्फरेंस आयोजित
की गई, जिसमें 25 देश शामिल हुए। इस सम्मेलन में फ्लेमिंग की
अंतरराष्ट्रीय मानक समय प्रणाली को अपनाया गया।
फ्लेमिंग ने कनाडा के
पैसिफिक रेलवे में अपने कार्यकाल के दौरान इंटरकांटिनेंटल रेलवे के निर्माण
में भी मदद की। वह कनाडा का पहला डाक टिकट डिजाइन करने के लिए भी जाने
जाते हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope