• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

न्यूयॉर्क की 3 इमारतों से ट्रंप का नाम हटेगा

न्यूयॉर्क। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम न्यूयॉर्क शहर की इमारतों से हटने जा रहा है। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, मैनहट्टन में हडसन नदी के किनारे स्थित इन गगनचुंबी इमारतों में रहने वाले अधिकतर लोगों ने बुधवार को एक याचिका पर हस्ताक्षर किए। इस याचिका में इमारतों के अगले हिस्से से ट्रंप प्लेस हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। रियल एस्टेट कंपनी इक्विटी रेजिडेंशियल ने ट्रंप का नाम हटाने का फैसला किया। इस ऑनलाइन याचिका पर हाल के कुछ सप्ताह में 1,325 में से 669 रहने वालों ने हस्ताक्षर किए थे। रियल एस्टेट कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, हम मौजूदा समय में 140, 160 और 180 रीवरसाइड पर स्थित इमारतों के नाम बदलने की प्रक्रिया में हैं। हम सहज व आम नाम खोजने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मौजूदा और भावी नागरिक इससे खुद को जोड़ सकें। लोगों के एक समूह ने अक्टूबर में याचिका अभियान शुरू किया था। यह भी पढ़े : बाजार में फेंक गया 500 और 1000 के नोट, उठा ले गए लोग
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Donald Trumps Name Will Be Erased from 3 New York Buildings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, trump name to erased, new york buildings, trump palace, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved