• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतवंशी निक्की UN में US की राजदूत

वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ कैरोलिना प्रांत की गवर्नर भारतीय मूल की निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है। ट्रंप ने हेली को संरा में अमेरिकी राजदूत बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा, हेली एक कुशल और व्यावहारिक हैं। वह विश्व स्तर पर हमारा प्रतिनिधित्व करने वाली एक बेहतर राजनेता साबित होंगी। सत्ता परिवर्तन के दौरान ट्रंप द्वारा शीर्ष स्तरीय प्रशासन के लिए चुनी गईं 44 वर्षीय हेली पहली महिला हैं।
अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय अमेरिकी होंगी। दूसरा कार्यकाल संभाल रहीं हेली गवर्नर के तौर पर कारोबार और श्रम संबंधी मुद्दे पर काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें विदेश नीति का थोडा बहुत ही अनुभव है। विभिन्न अमेरिकी सैन्य और राष्टीय सुरक्षा मुद्दों पर उनका दृष्टिकोण रिपब्लिकन पार्टी की सोच के दायरे में रहा है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-Donald Trump taps Nikki Haley as US ambassador to UN
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, nikki haley, us ambassador, un, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved