वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप मैक्सिको जैसे उन देशों से आयात होने
वाले सामान पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाने पर विचार कर रहे हैं, जिनसे
आयात अमेरिका से किए जाने वाले निर्यात की तुलना में ज्यादा है। व्हाइट
हाउस का कहना है कि यह टैक्स लगाने का मकसद अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर
बनाई जाने वाली दीवार के लिए धन जुटाना है। यह अमेरिका और मैक्सिको की सीमा
पर प्रस्तावित इस दीवार के निर्माण के लिए धन जुटाने के तरीकों में से एक
है। दूसरी ओर मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिके पायना नीटो ने ट्रंप के उस
ट्वीट के बाद अपनी यात्रा रद्द कर दी जिसमें ट्रंप ने कहा था कि यदि
मेक्सिको दोनों देशों की सीमा पर विशाल दीवार के निर्माण के लिए पैसे देना
नहीं चाहता तो उन्हें वाशिंगटन की अपनी यात्रा रद्द कर देनी चाहिए।
हालांकि ट्रंप ने नीटो के इस कदम को तवज्जो नहीं दी, और कहा कि मैक्सिको के राट्रपति के साथ उनकी प्रस्तावित मुलाकत ‘निरर्थक’ होती। [@ हर बार ठगा महसूस करते कर्मचारी, अटके हैं 70 हजार से ज्यादा प्रमोशन]
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope