• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डाक्टर समय पर नहीं आते अस्प्ताल में

doctor in the hospital - Dholpur News in Hindi

धौलपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता ने गुरुवार को बाड़ी उप खंड के सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्डों और दवा वितरण केन्द्रों की व्यवस्थाऐं देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं के बारे में मरीजो ने प्रमुख शासन सचिव से शिकायत भी की। वहीं किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रामस्वरूप वर्मा ने अस्पताल पहुंच कर प्रमुख शासन सचिव से नेत्र चिकित्सक, सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ लगाने की मांग की। राष्ट्रीय सचिव ने अस्पताल में मिल रही निशुल्क दवाएं अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के घरों पर मिलने के साथ चिकित्सक अस्पताल समय पर नहीं आने की भी शिकायत की। इस पर प्रमुख शासन सचिव ने मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश मित्तल को शीघ्र ही अस्पताल व्यवस्थाएं सुधारने के साथ-साथ जांच करने निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ.चेतराम मीणा व अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-doctor in the hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctor, hospital, dholpur, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved