• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसानों की नहीं सुनते बीजेपी नेता : विधायक

do not listen BJP leader to problems of the Farmers  : MLA - jhunjhunu News in Hindi

झुंझुनूं। नवलगढ़ से विधायक एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने एक बार फिर झुंझुनूं के बीजेपी नेताओं पर हमला बोला है। डॉ. शर्मा ने झुंझुनूं के बीजेपी नेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेता बताते हुए कहा कि वे सडक़ों की नहीं, केवल हवाई जहाज की बातें करते हैं। विडंबना है कि किसान आंदोलन कर रहा है और बिजली के मुद्दे पर कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं है। डॉ. शर्मा बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस मौके पर डॉ. शर्मा ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को पहले प्रदेश नेतृत्व ने सत्ता के पास नहीं फटकने दिया। अब संगठन से भी झुंझुनूं को एकदम से बहिष्कृत कर दिया। हाल ही 107 सदस्यों की सूची आई है। इसमें झुंझुनूं से एक भी नाम नहीं होना यह दर्शाता है कि इनका संगठन में क्या वजूद है और संगठन झुंझुनूं को कितनी तवज्जो देता है? इस मौके पर डॉ. शर्मा ने बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को लेकर कहा कि किसान लगातार आंदोलन कर रहा है। कांग्रेस भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने इन आरोपों को भी सिरे से खारिज किया कि कांग्रेस की नीतियों के चलते बिजली की दरें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी है कि बार-बार हर मुद्दे पर गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी जाती है।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-do not listen BJP leader to problems of the Farmers : MLA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajkumar sharma, mla, listen, bjp, leader, problems, farmers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhunjhunu news, jhunjhunu news in hindi, real time jhunjhunu city news, real time news, jhunjhunu news khas khabar, jhunjhunu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved