कानपुर । विभागों से लगातार मिल रही शिकायतों को देख मंगलवार को डीएम ने डेढ़ घंटे के अंदर एक दर्जन विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्य पर लापरवाही बरतने वाले अलग-अलग विभागों के 38 कर्मचारियों को दोषी पाया। डीएम ने तत्काल सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। डीएम कौशलराज शर्मा सुबह ठीक 10 बजे नगर निगम जा पहुंचे और बमुश्किल 15 मिनट के अंदर सभी दफ्तरों का निरीक्षण कर डाला। यहां पर सहायक अभियंता न तो ड्यूटी पर मिले न ही उनका काम सही पाया गया। इसके बाद डीएम वन विभाग पहुंचे, उपवन क्षेत्राधिकारी गैरहाजिर मिले। इसी तरह लगभग एक दर्जन विभागों में ताबडतोड़ निरीक्षण कर 38 लापरवाह कर्मचारियों को चिन्हित किया। डीएम ने सभी के खिलाफ कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कराया। डीएम द्वारा पहली बार सख्त तेवर देख विभागों में हडकंप मच गया। कर्मचारियों ने आनन-फानन में अपना काम संभालते हुए अपने साथियों को फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद शहर के लगभग सभी विभागों में 10 बजे के बाद कर्मचारियों की धमाचौकड़ी बनी रही।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope