• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तहसील दिवस पर डीएम ने जारी किया सख्त आदेश़

DM issued strict orders On Tehsil Day - Sultanpur News in Hindi

सुल्तानपुर। जिलाधिकारी एस राजलिंगम और संयुक्त मजिस्ट्रेट पवन अग्रवाल ने लम्भुआ में आयोजित तहसील दिवस पर शिकायतों को सुन मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों की समीक्षा की और कहा कि बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा खंड विकास अधिकारी के सबसे ज्यादा मामले लंबित हैं। इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने तहसील दिवस पर मिली शिकायतों को तीन कार्य दिवस के अंदर निपाटाने का निर्देश दिया है। लंबित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन रोकने का भी आदेश दिया है। कुल 171 शिकायतों में 6 शिकायतों का निस्तारण तुरंत किया गया जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने का आदेश जारी किया। डीएम ने निश्चित समय के अंदर ट्रांसफार्मर न बदलने संबंधी वाद को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि समय से ट्रांसफार्मर बदलें अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-DM issued strict orders On Tehsil Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sultanpur, tehsil day, tehsil day in sultanpur, dm issued strict orders on tehsil day, dm issued strict orders, issued strict orders on tehsil day, tahsil diwas, tahsil diwas in sultanpur, dm s rajlingam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sultanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved