• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तृतीय श्रेणी शिक्षकों को दिवाली का तोहफा, 10700 पदोन्नत

Diwali gift to third grade teachers, 10700 promoted - Ajmer News in Hindi

अजमेर। राज्य सरकार ने प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों को दिवाली का तोहफा दिया है। प्रदेशभर में करीब 10 हजार 700 तृतीय श्रेणी शिक्षकों को द्वितीय श्रेणी में पदोन्नत किया गया है। शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षकों को दीपावली के त्योहार पर बड़ा तोहफा दिया है। एक साथ 10 हजार 700 शिक्षकों को तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नत कर दिया है। दीपावली अवकाश के बाद इन शिक्षकों की संभागवार काउंसलिंग कर पदस्थापन किया जाएगा। गौरतलब है कि कि राज्य सरकार की ओर से गत वर्ष भी शिक्षकों को सभी वर्ग, मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति कर वर्षों पूर्व की मांग को पूरा किया था। प्रो. देवनानी के आदेश पर शिक्षा विभाग के निदेशक, उप निदेशक की ओर से वर्ष 2016-17 की पदोन्नति की तैयारी शुरू कर दी थी। राज्य सरकार की हरी झंडी मिलने के साथ ही पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए। यह भी पढ़े :छात्रा ने मनचले से परेशान होकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़े :पुलिस के सामने फूड इंस्पेक्टर को दुकानदारों ने बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

यह भी पढ़े

Web Title-Diwali gift to third grade teachers, 10700 promoted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diwali, gift, third, grade, teachers, 10700, promoted, ajmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved