अजमेर। नोटबंदी का असर गांव की जमीन से देश की राजधानी तक है। हर वर्ग इससे परेशान है। नोटबंदी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी खुद अपने बयान बदलते रहे हैं। मोदी खुद अपने फैसले से संतुष्ट नहीं लगते हैं। वे खुद देश की जनता के सामने चार बार अपनी आंख से आंसू निकाल चुके हैं। आखिर अब देश के पीएम को रोने की जरूरत क्यों आ पड़ी। यह कहना है यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और बूंदी जिले के हिंडोली विधानसभा के विधायक अशोक चांदना का।
चांदना अजमेर में राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे। कॉलेज में अध्यक्ष कल्पना सहित चारों महत्वपूर्ण सीटों पर एनएसयूआई काबिज होने पर उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों का रुझान कांग्रेस की ओर है। कांग्रेस सरकार के कार्यों को विद्यार्थी याद करते हैं और निश्चित ही यह वर्तमान सत्ता को बदलने के संकेत हैं। चांदना ने बताया कि यूथ कांग्रेस के चुनाव की तिथि दिल्ली से तय होगी।
मार्ग में कई जगह स्वागत
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope