• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर ने किया आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण

District Collector inspected the preparedness - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। यहां 5 जनवरी को सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर आयोजन स्थल पर तैयारियों का शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह जिला कलक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओ.पी. जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर दिनेश जांगिड व एसडीएम शिवचरण मीना के साथ संबंधित अधिकारी लोहागढ़ स्टेडियम पंहुचे। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों एवं जिले का नाम रोशन करने वाले व्यक्तियों को लिए बेरिकेटिंग लगाकर अलग-अलग बैठक व्यवस्था की जानी है। 5 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां व्यवस्थित रूप से कर ली गई हैं। इसके लिए लोहागढ़ स्टेडियम में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को मद्देनजर रखते हुए हेलिपेड के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। आयोजन स्थल पर चिकित्सा विभाग, आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथिक विभागों द्वारा आरोग्य शिविर, जिला उद्योग केन्द्र, जिला नियोजन कार्यालय एवं राजस्थान आजीविका कौशल विकास केन्द्र द्वारा रोजगार मेला, सहकार मेला एवं खादी मेले का भी आयोजन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर बिना मंजूरी के कार्य करवा रहे एक व्यक्ति को कार्य बन्द करने के भी निर्देश जिला कलक्टर ने दिए।

[@ पंजाब और हरियाणा में वाह नौकरी, आह नौकरी!]

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector inspected the preparedness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district collector, inspected, preparedness, bharatpur, news of bharatpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved