भरतपुर। बीनारायण गेट स्थित अपना घर हेल्पलाइन भवन पर शनिवार को समाज से समाज की सेवा प्रकल्प के तहत 76 निर्धन वर्ग एवं जरूरतमंद चयनित महिलाओं को नई साड़ी व अन्य वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपनाघर हेल्पलाइन के अध्यक्ष हेमराज गोयल ने कहा कि संस्था द्वारा अब तक इस सेवा प्रकल्प के तहत 4600 से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस बार गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को साडिय़ां वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह, अपना घर हेल्पलाइन के अध्यक्ष हेमराज गोयल, सचिव विनोद सिंघल, जितेन्द्र सिंह, वित्त सचिव विष्णु जैन, कैलाश चन्द अग्रवाल, मंजू सिंघल, ममता डण्डौतिया व अपना घर सेवा समिति पुरुष शाखा के अध्यक्ष भूदेव शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope