• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर से लखनऊ, इंदौर और चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ान

direct flights will start from Jaipur to Lucknow, Indore and Chandigarh - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर समय के साथ नए बदलाव और यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले एक साल में न सिर्फ नया टर्मिनल बनाया जाएगा बल्कि कई नए शहरों से कनेक्टिविटी को बढ़ाए जाने का प्रोसेस शुरू किया गया है। एयरपोर्ट यूजर कंसल्टेटिव कमेटी की बैठक यह निर्णय हुआ कि दो महीनों में जयपुर से तीन शहर इंदौर, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। इस बैठक में सभी मेंबर्स ने एयरपोर्ट के डवलपमेंट पर विचार और सुझाव रखे। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 2018 में नए टर्मिनल का काम शुरू किया जाएगा। यह 1 लाख 25 हजार मीटर का एरिया होगा। 2020 तक टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा। टर्मिनल वन को कार्गो सर्विस के लिए तैयार किया जा रहा है। नए टर्मिनल के लिए इस साल विदेशी कंपनियां यहां आएंगी और ड्राइंग बनाकर देंगी। जब यह ग्राउंड वर्क शुरू होगा। इसके बाद यह एयरपोर्ट इंटरनेशनल लेवल का बनाया जाएगा। साथ मार्च से जयपुर तीन शहरों से सीधा जुड़ जाएगा। कमेटी के मेंबर जूलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा ने बताया कि आने वाले समय में बनने वाले एयरपोर्ट को दिल्ली, मुंबई एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें सभी तरह की इंटरनेशनल सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा हमारी ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को पार्किंग सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही गई है। फस्र्ट फ्लोर पर भी दो नए गेट बनाए गए हैं ताकि पैसेंजर्स को चेक इनमें ज्यादा समय नहीं लगे। 1.5 मिलियन की कैपेसिटी वाले इस एयरपोर्ट पर दिसंबर में 3 मिलियन पैसेंजर्स ने ट्रैवल किया है। बैठक में डायरेक्टर जयदीप सिंह बलहारा के साथ जयपुर जूलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल बरडिया, दीपक सक्सेना प्रतिनिधि कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट सोसायटी, संकल्प दमानी आदि मौजूद रहे।

[@ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-direct flights will start from Jaipur to Lucknow, Indore and Chandigarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: direct, flight, start, jaipur, lucknow, indore and chandigarh, news of jaipur, jaipur international airport, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved