धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना इलाके के पुरैनी गांव में दो पक्षों के बीच खेत में पशुओं को चराने के मामले में फायरिंग हो गई। फायरिंग में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं। घायल दो लोगों की नाजुक हालत होने पर धौलपुर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहब सिंह का छोटा भाई ओमप्रकाश खेतों में काम कर रहा था। उसका पड़ोसी भीकम सिंह और बच्छू पशुओं को लेकर खेतों में आ गए और ओमप्रकाश के खेत में खड़ी फसल में चरने के लिए छोड़ दिया। ओमप्रकाश ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी के साथ हाथापाई हो गई। उसके बाद आरोपी पक्ष और पीडि़त पक्ष दोनों गांव में आ गए गए। आरोपी पक्ष के दो दर्जन से अधिक लोगों ने ओमप्रकाश के मकान पर लाठी और हथियारों से धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-भाटा जंग, पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें दो युवक गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। वहीं एक युवक के सिर पर चोट आई है।
नोटबंदी को ऐसे रखा गया था सीक्रेट
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope