• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेड कांस्टेबल पर हवालात में बंद कर मारपीट करने का आरोप

dholpur news : accused to beating in jail by the Head Constable - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। रजौरा खुर्द ग्राम पंचायत के उपसरपंच ने शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन देकर सैपऊ थाने के हेड कांस्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उपसरपंच शिवनारायण ने ज्ञापन में कहा है कि उसके गांव में पड़ोसी के घर शादी समारोह के भात का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शादी वाले पक्ष का भात देने वालों में झगड़ा हो गया। उपसरपंच ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। झगड़ा बढ़ता देख उसने सैपऊ पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाने के हेड कांस्टेबल राजपाल ने उसके साथियों से मारपीट शुरू कर दी और उन्हें गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए। वहां हवालात में बंद कर रात भर बेरहमी से पिटाई की। उसके बाद शांतिभंग की धारा लगाकर रिहा किया गया। ज्ञापन देने के दौरान उपसरपंच के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

यह भी पढ़े

Web Title-dholpur news : accused to beating in jail by the Head Constable
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur news, accused, beating, jail, head, constable, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved