• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

धर्मशाला रोप-वे के जल्दी शुरू होने की उम्मीद, फाइनल एप्रूवल बाकी

कांगड़ा घाटी में पर्यटन विकास के लिए महत्वाकांक्षी दो रोप-वे परियोजनाओं में से एक का मामला सुलझ गया है, जबकि दूसरी का मामला एफसीए पर लटका है। ऐसे में अब धर्मशाला रोप-वे के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है, लेकिन इसके लिए भी फाइनल एप्रूवल आना अभी शेष है। कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए एडीबी के माध्यम से 100 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। यह बात डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा ने पर्यटन विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कही। सीपी वर्मा ने बताया कि एशियन डवेलपमेंट बैंक (एडीबी) में माध्यम से जिला में पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटन अधोसरंचना और विभिन्न मंदिरों के उन्नयन पर 100 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। भागसू सांस्कृतिक केंद्र, भागसू मंदिर परिसर, अघंजर महादेव मंदिर परिसर, उपायुक्त कार्यालय के समीप वाहन पार्किंग एवं शॉपिंग काम्प्लेक्स, टयूलिप गार्डन, एमसी पार्क, धौलाधार सम्मेलन केंद्र इत्यादि के विकास पर 42 करोड 61 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त चामुंडा, ज्वालाजी और बज्रेश्वरी माता मंदिरों के ढांचागत उन्नयन और नगरोटा बगवां के आर्ट व क्राफ्ट केंद्र पर 53.16 करोड़ की लागत से योजना कार्यान्वित की जा रही है।

[@ जब एक कुत्ते ने बर्फीले हालात में फंसे 8 ट्रैकरों की जान बचाई]

यह भी पढ़े

Web Title-Dharamshala rope-way expected to start soon, remaning the final approval
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tourism, himachal pradesh, shimla, adb, hindi news, state news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved