• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फडनवीस आज लेंगे CM पद की शपथ, शिवसेना करेगी बहिष्कार

news devendra fadnavis take oath as maharashtra chief minister today sena says wont attend swearing in - India News in Hindi

मुंबई। आज महाराष्ट्र के राजनैतिक इतिहास में बहुत ब़डा दिन है। आज राज्य में बीजेपी अपने दम पर सीएम बनाने जा रही हैं। बीजेपी नेता देवेंद्र फडनवीस आज शाम वानेखे़डे स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे, जिसके लिए बहुत तैयारी की गई है लेकिन इस भव्य समारोह का हिस्सा बीजेपी की पिछले 25 सालों से अभिन्न मित्र रहीं शिवसेना नहीं बनेगी।
शिवसेना ने शपथ समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा कि भाजपा द्वारा हमारा लगातार अपमान किया जा रहा है। हमारे विधायकों से भी अच्छा सलूक नहीं किया। हमारे विधायकों का कहना है कि जब भाजपा हमे उचित सम्मान नहीं दे रही तो शपथ समारोह में क्यों जाएंक् उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ हमारी कोई चर्चा नहीं चल रही है। 44 साल के फडणवीस को राज्यपाल सी विद्यासागर राव वानखे़डे स्टेडियम में शपथ दिलाएंगे।
कार्यRम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के कई सहयोगी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, ब़डे कारोबारी, बॉलीवुड कलाकार और कई हस्तियां शामिल होंगी। करीब 10 सदस्यों के छोटे मंत्रिमंडल द्वारा शपथ लिए जाने की संभावना है। इसमें एकनाथ खडसे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद ताव़डे, पंकजा मुंडे शामिल रहेंगे। भाजपा की सरकार तकनीकी रूप से अल्पमत सरकार होगी। भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि शिवसेना का कोई मंत्री शुRवार को शपथ नहीं लेगा। शिवसेना के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में बातचीत चल रही है, हालांकि अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।
 भाजपा ने महाराष्ट्र के विकास के व्यापक हितों को देखते हुए भाजपा ने राकांपा का समर्थन स्वीकार किया है। महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य सरकार चलाने के लिए उनमें भरोसा जताए जाने पर भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करने गुरूवार को दिल्ली पहुंचे। सबसे पहले वे केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर गए। दोनों ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर चर्चा की। इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मिले। मुंबई के वानखे़डे स्टेडियम में शुRवार को भव्य शपथ समारोह में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र में वे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी पढ़े

Web Title-news devendra fadnavis take oath as maharashtra chief minister today sena says wont attend swearing in
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: devendra fadnavis, maharashtra, chief minister, prime minister, narendra modi, shivsena
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved