• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश में हो रहे विकास से भाजपा नेता घबराए, कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी

Developments in the state BJP leaders nervous, humbug statements are - Shimla News in Hindi

शिमला। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर व केहर सिंह खाची, महासचिव राम लाल ठाकुर व कुलदीप सिंह पठानिया तथा प्रवक्ता डॉ. सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने आज यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर भाजपा के नेता प्रेम कुमार धूमल आए दिन अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह को राजनीति में 54 वर्ष से अधिक का लम्बा अनुभव है और वह न केवल छठी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, बल्कि आज प्रदेश के जननायक के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने सभी कार्यकालों के दौरान प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रखी है।
उन्होंने कहा कि जहां डा. यशवन्त सिंह परमार हिमाचल निर्माता है, वहीं प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास व प्रदेश को विकास के नए शिखरों तक पहुंचाने के लिए वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने वीरभद्र सिंह को विकास का मसीहा करार देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, पेयजल, सिंचाई व जन कल्याण जैसे सभी क्षेत्रों में अपार विकास सुनिश्चित बनाया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में किए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश को शिक्षा तथा समावेशी विकास में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य आंका गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में कर्मचारियों, पेंशनधारकों, मजदूरों सहित प्रत्येक जनमानस को किसी न किसी रूप में लाभान्वित किया है और राज्य में हो रही इस प्रगति से भाजपा नेता घबरा गए हैं। उन्होंने प्रेम कुमार धूमल को सुझाब दिया कि वे वीरभद्र सिंह के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने व षड्यंत्र रचने के बजाए प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों में अपना सहयोग दें, अन्यथा प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेम कुमार धूमल भाजपा के भीतर अपना आधार खो बैठे हैं और केवल सुर्खियों में रहने वाले वीरभद्र सिंह के विरूद्ध बेवुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ अजब-गजबः नमक के दाने पर पेंटिंग का रिकार्ड]

यह भी पढ़े

Web Title-Developments in the state BJP leaders nervous, humbug statements are
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: developments, state, bjp, leaders, nervous, humbug, statements, shimla news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved