टोंक। सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक की ओर दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन पटेल सर्किल स्थित कार्यालय में किया गया। महासभा के महामंत्री उपेन्द्र नारायण शर्मा ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष पं. शैलेन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम की आरती के साथ समारोह की शुरुआत की। उपस्थित समाज बुधंओं को सम्बोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है। पूर्व में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आने वाले समय में महासभा द्वारा जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रधान संरक्षक शंभूदयाल शर्मा, संरक्षक भैरूलाल शर्मा, जिला संयोजक बाबूलाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रेमशंकर शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय, महामंत्री संगठन बृजराज स्नेही, महेश जोशी, प्रहलाद नीमावत, महेश दाधीच, उपाध्यक्ष सोभागमल शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, गणपत शर्मा, राजाराम शास्त्री, कोषाध्यक्ष दिनेश तिवारी, सचिव जितेन्द्र खेडी, खेमराज दाधीच, रामस्वरूप पंचोली, राजेश शर्मा, गोविन्द शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक आशीष शर्मा, विवेक शर्मा, विष्णु पारीक, संगठन मंत्री दीनदयाल शर्मा, लोकेश गौतम आदि समाज के कई पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
यह भी पढ़े :एटीएम से 100 के नोट निकलना हुए बंद, लोगों में चिंता बढ़ी
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
गृह मंत्री अमित शाह 24 को गोवा में करेंगे जनसभा
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope