नागौर। शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे न तो कोई छीन सकता है और न ही कोई चुरा सकता है। शिक्षा से परिवार एवं गांव का विकास का संभव है। यह बात चितावा कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत शिव में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री सी.आर. चौधरी ने कही। यह कार्यक्रम गांव की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के 60 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयन्ती समारोह के रूप में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान कैलाश मेघवाल, उप प्रधान गोवर्धन मिश्रा, कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, कुचामन नगर पालिका कार्यवाहक अध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी, एसडीएम महेन्द्र मीणा, विकास अधिकारी विजय प्रकाश शर्मा मौजूद थे। सर्वप्रथम शिव सरपंच लालाराम अणदा ने सेमिनार के लिए हॉल बनवाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की। केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने इसकी घोषणा भी कर दी। कार्यक्रम के तहत संस्था के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में चौधरी ने कहा कि गांव की राजकीय विद्यालय केवल विद्यालय ही नहीं बल्कि बहुत बड़ा परिवार बन गया है। इस परिवार से कई विद्यार्थी आगे जाकर आज सरकारी विभागों में आसीन हैं। उन्होंने शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि शिक्षा ही मनुष्य के लिए सफलता की कुंजी है। चौधरी ने किसान सेवा केन्द्र का भी शुभारम्भ किया। गांव की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के 60 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयन्ती समारोह में पूर्व विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया गया। समारोह में एसीटीओ अधिकारी महेन्द्र अणदा, विकास अधिकारी दुर्गाराम ढाका, चिकित्सक चैनाराम चौधरी, डॉ. जगदीश महला सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इससे पूर्व परबतसर में स्वतंत्रता सेनानी उम्मेद खां कायमखानी के निधन के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री सी.आर.चौधरी ने उनके आवास पर पंहुचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत करेंगे: PM मोदी
राहुल गांधी देश के सबसे निराश और हताश नेता : शिवराज
सपा विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए आजम, शिवपाल
Daily Horoscope