• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘वन बूथ टेन यूथ’ महाभियान पर विचार मंथन

detailed discussion on One booth Ten Youth program - Kullu News in Hindi

कुल्लू (बंजार)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय वन बूथ टेन यूथ महाभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजयुमो बंजार मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष रविंद्र पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पूर्व वन मंत्री खीमी राम शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुल्लू जिला के प्रभारी महेश सिपहिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बंजार मण्डल के प्रभारी रुचिन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में बंजार मण्डल में वन बूथ टेन यूथ महाभियान को गति देने के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी एवं निर्धारित समय में हर बूथ पर दस युवाओं को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने पर योजना बनाई गई। खीमी राम शर्मा ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश में भाजपा की ओर जनता का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकतार्ओं को चाहिए कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जिला प्रभारी महेश सिपहिया ने कार्यकतार्ओं को युवा मोर्चा की कार्यशैली और आगामी चुनावों में युवाओं की भूमिका के बारे में अवगत करवाया और साथ ही वन बूथ टेन यूथ महाभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। मण्डल प्रभारी रुचिन चौहान ने वन बूथ टेन यूथ महाभियान को लेकर कार्यकतार्ओं के साथ इसकी रूपरेखा तैयार की तथा इस अभियान के जरिये मिशन 50 प्लस को भी हासिल करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन कर मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने में भी युवाओं की खास भूमिका रही थी और अब हिमाचल प्रदेश में भी युवाओं को यह भूमिका निभानी है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

यह भी पढ़े

Web Title-detailed discussion on One booth Ten Youth program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: detailed, discussion, one booth ten youth, program, bjym, bjp, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kullu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved