• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुलेट और बॉक्सर असेम्बल कर बनाई डिजायनर बाइक, पुलिस ने की सीज

designer bike by boxer and bullet assemble in jhansi - Jhansi News in Hindi

लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने इलाइट चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक डिजायनर बाइक को पकड़ कर चालक से दस्तावेज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। बाइक चालक ने बताया कि उसने यह बाइक खुद तैयार की है। इसमें आधे पार्ट्स बुलेट के और आधे बॉक्सर के लगाये गए हैं। बाइक चालक के पास कागज न होने पर पुलिस ने इसे सीज कर दिया। पुलिस ने मंगलवार रात वाहनों की चेकिंग के लिये विशेष अभियान चलाया। इलाइट चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक अनोखे रंग और डिजायन की बाइक को पुलिस ने रोका और चालक से कागज मांगे तो बाइक चालक नसीम कोई कागज नहीं दिखा सका। पुलिस ने कागज न होने के कारण तत्काल उसकी बाइक सीज कर दी। नसीम ने पुलिस को बताया कि उसे नई गाड़ियों का शौक है। इस डिजायनर बाइक का इंजन और चेचिस बॉक्सर का है जबकि सीट और टंकी बुलेट की है। नसीम ने बताया कि उसने खुद यह बाइक असेम्बल कर तैयार की है। नसीम ने बताया कि वह चार साल से इस बाइक को चला रहा है लेकिन पहली बार पकड़ा गया है। नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि जिस बाइक को युवक चला रहा था, उसके पंजीकरण का कागज उसके पास नहीं था, जिस कारण उसे सीज कर दिया गया।

[@ मैदान में दो पहाड़ी, सपा से अपर्णा यादव तो भाजपा से रीता बहुगुणा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-designer bike by boxer and bullet assemble in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: designer, bike, boxer, bullet, assemble, jhansi, police, crime, checking, road, ilahat chouraha, hindi news, uttar pradesh, up, navabad, , news in hindi, breaking news in hindi, varanasi news, varanasi news in hindi, real time varanasi city news, real time news, varanasi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved