जोधपुर। सूर्यदेव दक्षिणायण हैं और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के साथ चल रही उत्तरी पूर्वी हवाओं से मौसम में कंपकंपी बढ़ रही है। इसके साथ ही तापमान लगातार कम हो रहा है और सर्द हवाएं मौसम में सर्दी घोल रही हंै। शुक्रवार की सुबह मौसम बर्फ सा हो गया, पानी इतना सर्द हो गया कि घरों में पीने के पानी को गर्म करना पड़ गया। गुरुवार की सांझ ढलते ही कोहरे की परत सी छा गई और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री पर पहुंच गया। जानकारों के अनुसार पिछले दस वर्ष में जनवरी में ऐसा चार बार ही हुआ है। उत्तरी हवाओं की वजह से पारा पांच डिग्री के नीचे गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान उतरने की संभावना है। जोधपुर शहर का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5.9 डिग्री सेल्सियस था। सुबह 11:30 बजे हवाओं का रुख पूर्वी हो गया तथा फिर दक्षिणी हवाएं चलने लगीं। शाम के बाद जब उत्तरी पूर्वी हवाएं चलीं तो शहर में ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार को भी मौसम में ठंडक से तापमान में गिरावट रहने का अनुमान जताया जा रहा है । [@ EXCLUSIVE: क्या धरतीपुत्र की पकड़ अपने ही शिष्यों पर कमजोर पड़ गई है ?]
यहां जायका है जिंदगी
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope