हिसार। पुलिसकर्मियों में फिजिकल फिटनेस रहे और वह आम नागरिक के साथ सौम्य स्वभाव के साथ डील करें। इस बात को मुख्य रूप से ध्यान रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक ओपी सिंह ने आदेश दिया है कि जल्द ही पुलिस खेल आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पुलिस के जवानों को सम्मलित किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने तर्क दिया कि पुलिस खेलों के जरिए जहां पुलिस जवान फिजिकली फिट रहेंगे वहीं पुलिसकर्मी एक्टिव होंगे। इतना ही नहीं खेलों के जरिए पुलिसकर्मियों में एकजुट होकर काम करने की सोच भी विकसित होगी। [@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]
इसके साथ-साथ ओपी सिंह ने पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वे सभी पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ समय-समय पर जलपान का आयोजन करें और उसी दौरान उनके क्षेत्र में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाएं। आईजी गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को जनता का सहयोग लेने और देने की अपील की।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope