धौलपुर। जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल दी है। मंगलवार को सुबह से ही घने कोहरे ने लोगों को घरों में ही कैद कर दिया। लोगों का जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को सर्दी में ठिठुरते हुए देखा गया। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। काम-काज पर भी असर दिखाई देने लगा है। अधिकांश लोग घरों में ही कैद बने हुए हैं या फिर अलावों का सहारा ले रहे हैं। अचानक मौसम के बदले मिजाज ने गृहणियों को भी परेशानी में डाल दिया है। सुबह महिलाएं भी काम-काज से जूझती हुई दिखाई दीं। सडक़ों पर वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन सडक़ों पर धीमी गति से रेंगते हुए दिखाई दिए। घने कोहरे ने जिले में जन जीवन को लगभग पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope