• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

घने कोहरे से दिल्ली में उड़ानें हुईं लेट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और ठंड के साथ हुई। दिल्ली समेत पूरा एनसीआर सीजदन के पहले कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। सुबह कोहरा इतना घना रहा कि गाड़ी वाले कुछ मीटर आगे तक नहीं देख पा रहे थे। दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुडग़ांव, नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेंं लोग आज सुबह जब उठे, तो उन्हें इलाका हर ओर कोहरे में लिपटा दिखा। कोहरे का असर सामान्य जन जीवन के साथ साथ सडक़, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दृश्यता बेहद कम रहने से कुछ फ्लाइट्स लेट हुई है। लखनऊ एयरपोर्ट, रांची और पटना एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे के कारण कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं। कोहरे के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है और बुधवार को अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड महसूस की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। कोहरे के चलते सडक़ों पर कुछ मीटर दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखाई पड़ रही हैं। इससे पहले दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 29.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था।




सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

यह भी पढ़े

Web Title-Seasons first dense fog grips Delhi and NCR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dense fog grips delhi and ncr, fog in delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved