नई दिल्ली। साल के आखिरी दिन पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। सडक़ों पर विजिबिलिटी बेहद कम है। वहीं कोहरे की वजह से ट्रेंनों की रफ्तार थम सी गई है। [@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
ताजा जानकारी के मुताबिक कोहरे की वजह से 69 ट्रेंने लेट, 16 ट्रेंनों का समय बदला गया है जबकि 4 रद्द की गई हैं।
कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर 9 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के पहुंचने में देरी हो रही हैै। तीन घरेलू उड़ान में देरी है और 2 रद्द कर दी गई हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश में लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope