• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर

उत्तर भारत घने कोहरे और ठंड की मार झेल रहा है। इसके चलते कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। विमानों के उड़ान पर भी कोहरे का असर पड़ा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति कायम है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कोहरे का खास असर रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा है।

रविवार को कोहरे के कारण करीब तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। वहीं 8 अंतरराष्ट्रीय और 7 घरेलू उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में रात का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहने से शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह इस राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज सर्द हवाएं चल रही हैं। राजस्थान में माउंट आबू 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।


[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

यह भी पढ़े

Web Title-dence fog in north india
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dence fog, north india, delhi, ncr, weather, flight, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved