कोटा। वाहनों पर फिटनेस चार्ज बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को शहरवासियों ने आरटीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आरटीओ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं शहरवासियों के इस प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया।
लोगों का कहना है कि आरटीओ ने जिस तरह से वाहनों में फिटनेस चार्ज को बढ़ाया है, उससे लोगो में काफी नाराजगी है। साथ ही इतना चार्ज लेने के बाद भी आरटीओ की तरफ से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। इसका सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि लंच खत्म होने के बाद भी आरटीओ कर्मचारी और अधिकारी अपने दफ्तर में नहीं आए। आरटीओ प्रशासन की इस सुस्ती के कारण ही शहरवसियों को रोजाना आरटीओ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope