• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी 13 को करेंगे प्रदर्शन

demonstration for demends on 13 decembar by state employee - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में नेहरू पार्क किला में हुई। महासंघ के संभाग उपाध्यक्ष सुशील प्रधान मुख्य अतिथि एवं महासंघ के संरक्षक हेमराज सिनसिनवार विशिष्ठ अतिथि थे।

बैठक में मुख्य अतिथि सुशील प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता के खिलाफ हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। विशिष्ट अतिथि हेमराज सिनसिनवार ने कहा कि राज्य कर्मचारी 13 दिसंबर को सरकार की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर भारी मात्रा में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। महासंघ के महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार व कई राज्यों ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया है। राज्य सरकार की मंशा अभी तक स्पष्ट नहीं है। छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर कर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने सहित 15 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष 13 दिसंबर को सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन व सद्बुद्धि यज्ञ कर ईश्वर से राज्य सरकार को कर्मचारी हित में कार्य करने की सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे।

ग्राम सेवक संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायन कोंरेर, जिला मंत्री उदयसिंह डागुर, पंचायत राज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर, राम गोपाल शर्मा, शिक्षक संघ शेखावत के जिला मंत्री पवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कुंज बिहारी शर्मा, मुन्नालाल अध्यक्ष डीग, विष्णु दत्त शर्मा, अशोक सिसोदिया, बलवीर सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रहलाद सिंह, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के महेन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार चौधरी, रामकिशोर सिंह, कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पूरणसिंह अवार, धनेश चंद शर्मा, आयुर्वेद नर्सेज के जिलाध्यक्ष बलराम शर्मा, महासंघ बयाना अध्यक्ष बदनसिंह सूपा पशुपालन सहायक कर्मचारी संघ के हरिमोहन मौर्य, महेश चंद, महासंघ उपाध्यक्ष धनेश सिनसिनवार, नर्सेज संघ के हरभान सिंह, गंभीर सिंह, कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, मान सिंह, पटवार संघ के मानसिंह सिनसिनवार, डीग ब्लॉक के उपाध्यक्ष मुन्नालाल, सहायक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ व महासंघ के जिलाध्यक्ष केदारनाथ शर्मा ने जिले में कार्यरत समस्त कर्मचारियों से राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।

आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी

यह भी पढ़े

Web Title-demonstration for demends on 13 decembar by state employee
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonstration, demends, 13 decembar, state, employee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved