• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

17राज्यों के सहकारी बैंक,जमा हुए9000Cr

ठाणे। नोटबंदी के बाद मात्र 5 दिनों में देशभर के जिला सहकारी बैंकों में काफी रुपया जमा हुआ। आकंडों के अनुसार 5 दिनों में देश के 17 राज्यों के जिला सहकारी बैंकों में करीब 9 हजार करोड रुपए जमा हुए। गौरतलब है 8 नवंबर की रात को नोटबंदी का ऐलान किया गया। अगले दिन यानी 9 नवंबर को सभी बैंक बंद रहे। इसके बाद 10 नवंबर को बैंक खुले। 10 नवंबर से 15 नवंबर के बीच देशभर के जिला सहकारी बैंकों में करीब 9 हजार करोड रुपए की धनराशि जमा हुई। गौरतलब है कि इससे पहले नॉ परफॉर्मिंग असेट्स और नुकसान से जूझ रहे जिला सहकारी बैंकों में अचानक से इतनी धनराशि जमा हुई। जैसे ही इस बात की जानकारी सरकार को मिली, तो सरकार ने जिला सहकारी बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट जमा कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद जिला सहकारी बैंकों को ना तो पुराने नोट एक्सचेंज करने की इजाजत दी गई और ना ही पुराने नोट जमा करने की इजाजत दी गई। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्लैक मनी रखने वाले जिन लोगों की सहकारी बैंकों में अच्छी पहचान थी, उन्होंने बड़ी मात्रा में अपनी अघोषित संपत्ति को नए नोटों में बदलवा लिया।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

यह भी पढ़े

Web Title-demonetisation: Over Rs 9000 crore deposited in district cooperative banks in 5 days after Note ban
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, demonetisation, district cooperative banks, over rs 9000 crore deposited, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved