• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नोटबंदी से संघ-भाजपा भी भयभीत! यूपी चुनाव में नुकसान की आशंका

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी का ऎलान किया था। तब से बैंकों और एटीएम के बाहर लगी लाइनें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। नोटबंदी के बाद हो रही परेशानियों से बीजेपी समर्थकों का सब्र भी अब टूट रहा है। आरएसएस और बीजेपी से जुडे कुछ संगठनों ने पार्टी के नेतृत्व से कहा है कि या तो नोट की कमी की परेशानी को जल्द से जल्द खत्म कर लिया जाए वर्ना यूपी चुनाव आगे खिसकाएं। आरएसएस और बीजेपी से जुडे संगठनों ने कहा है कि नोटबंदी की वजह से अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को नुकसान होना तय है। इन लोगों ने पार्टी नेतृत्व को बताया है कि मध्यम वर्ग के लोग शुरूआत में तो नोटबंदी के फैसले से खुश थे लेकिन फिर जब नोटबंदी के ऎलान के एक महीने बाद भी कैश की किल्लत दूर नहीं हुई तो लोगों का गुस्सा और निराशा सामने आने लगी।

[@ चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद]

यह भी पढ़े

Web Title-demonetisation now scaring RSS,BJP too,fear backlash in UP polls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonetisation, rss, bjp, backlash, up, polls, public distress, long queues, banks, atms, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved