• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोट बंद:तेलंगाना में महिला ने की खुदकुशी

demonetisation effect; woman kills self in telangana -  News in Hindi

हैदराबाद। 500 और 1000 रूपये के नोट बंद होने के फैसले के बाद से ही देश में अफरा-तफरी मची हुई है। इसी बीच तेलगांना से एक चौंकाने वाली खबर आई है। तेलंगाना में एक 55 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फैसले के बाद से ही महिला इस बात को लेकर चिंता में थी कि उसके पास के सभी नोट अब कागज का टुकडे है।

पुलिस के अनुसार तेलंगाना के महबूबाबाद इलाके के शनिगापुरम गांव की रहने वाली विनोदा और उसके पति उपेन्द्रिया ने तीन महीने पहले 12 एकड जमीन बेची थी, जिसके बदले उन्हें 55 लाख रूपए नकद मिले थे। वह नई जमीन खरीदना चाहते थे इसलिए सारा कैश बैंक के बजाय घर में ही रखा था। कल जैसे ही विनोदा ने यह खबर सुनी तभी से वह अपने पति पर अपनी हालत का आरोप लगा रही थी।

विनोदा के बेटे श्रीनिवास ने कहा कि कल उनके माता-पिता के बीच झगडा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने फांसी लगा ली। विनोदा कम पढी लिखी थी और पेशे से किसान थी, उन्हें सरकार के द्वारा घोषित उपायों के बारे में नहीं पता चल पाया और उन्हें लगा कि उन्हें बडा घाटा हो गया। स्थानीय पुलिस ने मामले को दर्ज किया है। (आईएएनएस)

यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस

यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

यह भी पढ़े

Web Title-demonetisation effect; woman kills self in telangana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demonetisation, woman, suicide, telangana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved