नई दिल्ली। त्योहारी मौसम से पहले उपराज्यपाल नजीब जंग ने आज दिल्ली के
शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और पुलिस को निर्देश दिया कि शहर के
भीडभाड वाले इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करके गहन नजर रखी जाए
तथा सुनिश्चित किया जाए कि इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे
हों।
उरी हमले के बाद और राजधानी में आतंकी खतरे की आशंका की खुफिया जानकारी के
मददेनजर दिल्ली पुलिस ने भीडभाड वाली जगहों पर सुरक्षा बढा दी है। बैठक में
दिल्ली के पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा, विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) और सभी
रेंजों के संयुक्त पुलिस आयुक्तों ने भाग लिया। उपराज्यपाल ने दिल्ली
पुलिस को इन दिशानिर्देशों का कडाई से पालन करने का निर्देश जारी किया।
जंग ने पुलिसकर्मियों से राजधानी के बडे बाजारों में खासतौर पर सतर्कता
बरतने को कहा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से यह भी कहा कि रामलीला,
नवरात्र और मुहर्रम के दौरान बाजारों,
मॉल और भीड वाले इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू होने चाहिए। इन
कैमरों से पुलिस को इन इलाकों में नजर रखने में और कोई अप्रिय घटना होने से
रोकने में मदद मिलेगी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope