• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक समाप्त

Delhi BJPs two-day state executive meeting ends - News in Hindi

नई दिल्ली | दिल्ली भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन आज पूर्ण कार्यकारिणी की बैठक भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सम्पन्न हुई। बैठक स्थल पर केरल के चंडा वाधयम् वाधकों ने विशेष वाध यंत्र बजा कर कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक का उद्घाटन मुख्य वक्ता केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं कार्यकारिणी आयोजन प्रमुख कुलजीत सिंह चहल ने भी भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अपने स्वागत भाषण में केजरीवाल सरकार की पोल खोली और कार्यकर्ताओं को 2024-25 के चुनावों के लियें विजय संकल्प दोहराया। आगे उन्होंने कहा गत नगर निगम चुनाव में दिल्ली भाजपा ने 68 में से 26 विधानसभा क्षेत्रों आम आदमी पार्टी को हराया और 104 वार्ड जीते। अगर मीडिया वातावरण और हमारा मानस मजबूत होता तो हम हर सूरत सत्ता में आते। उन्होंने कहा की हमे जी-20 के दौरान अपना योगदान देना है दिल्ली की सुन्दर छवि प्रदर्शित करनी होगी।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन सांसद प्रवेश साहिब सिंह एवं प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा केजरीवाल सरकार एक भ्रष्ट सरकार है। जो अब जनता से पूरी तरह कट चुकी है, जिसने दिल्ली वालों के साथ छलावा किया है। साथ ही जेल मे पड़े मंत्री सत्येंद्र जैन की तुलना शहीदे आजाम भगत सिंह से करके पूरे भारत वर्ष का और भगत सिंह जी का अपमान किया है।

अपने अनुमोदन में सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा दिल्ली के लियें कराये विकास कार्यों की चर्चा कर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की अरविंद केजरीवाल एक ऐसे मुख्य मंत्री हैं, जिन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक मे ही विज्ञापन बजट में अप्रत्याशित वृद्धि की और आज तक उसी विज्ञापन बजट का झूठे प्रचार में उपयोग किया है। आज तो केजरीवाल बड़ी बेशर्मी से सरकारी खजाने से बड़े-बड़े कांग्रेसी वकीलों को लाखों रूपए फीस प्रति तारिख खुद को बचाने के लिये लुटा रहे हैं। उन्होने कहा मात्र 8 साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

प्रवेश साहिब सिंह ने कहा की केजरीवाल हिन्दुओं की भावनाओं पर आघात किया है। उन्होंने एक सभा आयोजित कर हिन्दू भावनाओं का अपमान करते पकड़े गये मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम को तो जन विरोध पर हटा दिया। पर उसी बैठक के दूसरे आयोजक राज कुमार आनंद को मंत्री बना कर हिन्दू धर्म विरोधियों को प्रोत्साहन दे दिया।

दक्षिण भारतीय केरल का भोजन आज कार्यकारिणी बैठक के दौरान परोसा गया। जिसे केरल, तमिलनाडू एवं हिमाचल प्रदेश प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बैठा कर खिलाया। सभी ने इसकी सराहना की।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi BJPs two-day state executive meeting ends
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, bjp, virendra sachdeva, dr ambedkar international center, anurag thakur, kuljit singh chahal, ramveer singh bidhuri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved