जयपुर। देशभर में पुस्तक जगत की नैनो क्रांति के नाम से चर्चित ‘बोधि पुस्तक पर्व’ (100 रुपए में 10 किताबें) के चौथे सेट की दस और दीपक अरोड़ा स्मृति पांडुलिपि प्रकाशन योजना के तहत प्रकाशित पांच पुस्तकों का लोकार्पण पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर के सभागार में हुआ।
इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने ‘पुस्तक संस्कृति और हमारा समय’ विषय पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. हेतु भारद्वाज ने आशीर्वचन कहे और दीपक अरोड़ा की बहन सोनिया अरोड़ा ने अपने संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेसक्लब महासचिव मुकेश चौधरी ने सभी शामिल रचनाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दोनों योजनाओं में शामिल रचनाकारों में से उपस्थित रचनाकारों- अजंता देव, विनोद पदरज, गोविंद माथुर, विपिन चौधरी, अमित आनंद पांडेय, संजय कुमार शांडिल्य और अस्मुरारीनंदन मिश्र का सम्मान किया गया। दीपक अरोड़ा की ओर से उनकी बहन ने यह सम्मान स्वीकार किया। अतिथि कवियों के शानदार काव्य पाठ के साथ आयोजन का समापन हुआ। दीपक अरोड़ा की कविताओं का पाठ अंजना टंडन ने किया। बोधि प्रकाशन की ओर से बनवारी कुमावत राज ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में इन किताबों का हुआ लोकार्पण
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...
तमिलनाडु में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मोदी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 8 गिरफ्तार
खुफिया एजेंसियों की चेतावनी- अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर घाटी में आतंकियों को भेज रही आईएसआई
Daily Horoscope