जयपुर। ग्लोबल बाजार में गिरावट से जयपुर में शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 150 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। चांदी में भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। चांदी कलदार के भाव भी पड़े रहे। उधर, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 0.04 फीसदी बढक़र 1,172.20 डॉलर प्रति औंस हो गया, लेकिन फरवरी डिलीवरी चांदी 0.61 फीसदी की गिरावट से 16.38 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक भाव 10 महीने के न्यूनतम स्तर तक उतरने के बाद शुक्रवार को ग्लोबल बाजार सोने की मांग निकली। इसके चलते सोने में सुधार देखने को मिला। हालांकि चांदी पर दबाव बना हुआ था। वहीं, ग्लोबल ट्रेंड और कमजोर मांग से घरेलू बाजार में सोना-चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को घरेलू बाजार में सोना छह महीने के निचले स्तर पर आ गया था। जयपुर में चांदी (999) 40,800, चांदी रिफाइनरी 40,300 रुपए प्रति किलो रही। चांदी कलदार 69,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा। सोना स्टैंडर्ड 28,750 रुपए, सोना जेवराती 27,400 रुपए तथा वापसी 26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव रहे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope