गाजियाबाद। जिले के विजय नगर ईलाके में एक पड़ोसी ने मामूली बात पर एक पति-पत्नी को गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने भी कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना विजयनगर इलाके की शांति नगर कॉलोनी की है। जहां 53 वर्षीय बलबीर गौतम अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहते थे। जिनके पड़ोस में ही मनोज गुप्ता नाम का एक शख्स भी रह रहा था।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]
इन दोनों पड़ोसियों की किसी बात पर पहले से ही अनबन चल रही थी। रविवार को बलबीर ने घर के बराबर की दिवार पर रजाई को सुखने के लिए डाला था। जिसमें कुछ हिस्सा मनोज गुप्ता की दीवार पर आ गया, ये बात मनोज को नागवार गुजरी और उसने रजाई गद्दे फाड़ दिए। इस बात पर दोनों पड़ोसियों का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मनोज ने देसी तमंचे से बलबीर और उसकी पत्नी ममता को गोली मार दी। उसके बाद दोनों घायल अवस्था में जमीन पर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाँच की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित कप्तान, गिल उपकप्तान, शमी की वापसी
कोलकाता: अदालत ने ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-हत्या मामले में संजय रॉय को दोषी ठहराया, सोमवार को सजा का ऐलान
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2.55 करोड़ का सोना और हीरे जब्त, तीन गिरफ्तार
Daily Horoscope