कानपुर। सपा कार्यालय में नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट्स सोमेंद्र शर्मा
की अध्यक्षता में एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी में शर्मा ने बताया कि
राजनारायण ने गरीबों, मजलूमों, शोषित, पीड़ितों, दलितों के उद्धार के लिये अपना जीवन
संघर्ष में लगा दिया। अपने व्यक्तित्व के चलते ही उन्होंने इन्द्रा गांधी को चुनाव
हराया। नगर सचिव मिंटू यादव ने बताया कि लोकबंधु राजनारायण जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक
सरोकार में ही लगा दिया। वे ऐसे विरले नेता थे जिन्होंने अपने हितों को ताक पर रखकर
राजनीति और अपने साथियों को आगे रखा। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]
कार्यक्रम में के.के. शुक्ल, प्यारे लाल गुप्ता, अनिल सोनकर, नसीम
रजा, धनराज गांधी, लालता प्रशाद द्विवेदी, कीर्ति अग्निहोत्री, सरला शुक्ल, शशि शर्मा,
उदय द्विवेदी, विकास मिश्रा, जमलुदिन जुनैदी, अमरजीत यादव, मोनू यादव सहित कई लोग मौजूद
रहे।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope