• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुएं में मिला हत्या कर फेंका गया शव

Dead body found dumped in the well - Azamgarh News in Hindi

फूलपुर-आजमगढ़। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। हत्या करके यह शव कुएं में फेंका गया था। दुर्गन्ध उठने के बाद लोगों ने कुएं में झांक कर देखा तो शव नजर आया। ऐसी स्थिति में पुलिस को इत्तला दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त भी हो गयी। ऐसे में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह शव गुरूवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अदाई गांव में स्थित एक कुंए में पाया गया। कुछ लोगों ने शव निकाले जाने के बाद उसकी शिनाख्त प्रमोद कुमार यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र रिखई यादव के रूप में की। वह जौनपुर जिले के सरपतहां थानाक्षेत्र के रूधौली गांव का रहने वाला था। उसके पास से एक अदद रामपुरिया चाकू, एक मोबाइल व जेब से 60 रूपये नकदी बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बाबत अवगत करा दिया। परिजन पोस्टमार्टम पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गये। पुलिस घटना के तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े

Web Title-Dead body found dumped in the well
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: azamgarh, crime news, dead body found dumped in the well, dead body, dead body found, dead body found in well, dead body dumped in the well, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, azamgarh news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved