• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटी शुभ है, अशुभ नहीं : डोगरा

Daughter is good, not bad: Dogra - Bundi News in Hindi

बूंदी। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला मंगलवार दोपहर धानमंडी धर्मशाला में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निधिशेखर शर्मा थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक अशोक डोगरा ने की। प्रदेश संयोजक शर्मा ने कहा कि बेटी शुभ है, अशुभ नहीं है। बेटियों ने ओलिंपिक खेलों में अपने देश का नाम रोशन किया है। समाज में स्त्री-पुरुष बराबर के साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार ने प्रदेश के सभी सोनोग्राफी सेंटर संचालकों को हिदायद दी है कि जो भी डॉक्टर सेंटर पर लिंग परीक्षण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश संयोजक शर्मा ने कहा कि राजस्थान तभी उन्नति कर सकता है, जब महिलाएं आगे आएं। सरकार ने भामाशाह योजना में महिलाओं को ही मुखिया बनाया है। कक्षा 1 से 12 तक छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। सरकार ने महिलाओं के लिए राजश्री योजना शुरू की है, जिससे बेटियां आगे बढ़ेंगी। कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए बताया कि बेटियां ऐसी होनी चाहिए, जो देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त करें। बेटियां पराया धन व कलंकित नहीं है। बेटियां दो घरों का संचालन करती हैं। अध्यक्षता कर रहे विधायक डोगरा ने कहा कि आज पढ़ी लिखी महिलाएं जनप्रतिनिधि बन रही हैं।

प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा शहर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता नवलकिशोर श्रृंगी, भाजयुमो शहर अध्यक्ष सौरभ वर्मा, माटून्दा सरपंच महेन्द्र शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदा लाल गुर्जर, शहर उपाध्यक्ष मोहन कराड़, जितेन्द्र हाड़ा, साधना श्रृंगी, भाजयुमो महामंत्री विकास शर्मा, पार्षद पेंशू सिंह, नाजमीन सहित भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि मोजी नुवाल, रेवती अग्रवाल, फरीद गाजी, बादल गर्ग, पुरुषोत्तम सोमाणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-Daughter is good, not bad: Dogra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: beti bachao-beti padhao campen, bundi, kota, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved