भरतपुर। जेसीआई भरतपुर सखी की ओर से 30 सितंबर को डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष जेसी स्वाति आर्य ने बताया कि रामवाटिका में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं होंगी। महिलाओं के लिए डांडिया क्वीन, बेस्ट डांडिया, बेस्ट डांडिया कॉस्ट्यूम, स्टाइलिश लेडी, कजरारी आंखें, फ्लोरल आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ कई साल बाद एक बार फिर से सास-बहू जोड़ी को भी इसमें जोड़ा गया है। वहीं युवतियों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें कई सरप्राइज गिफ्ट्स भी होंगे। प्रथम लक्की ड्रॉ में सैमसंग टेबलेट के साथ अन्य लक्की ड्रॉ भी होंगे।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope