अम्बाला। इंडियन नेशनल लोकदल की एससी सैल के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव वाल्मीकि रविवार को अम्बाला पहुंचे। जहां उन्होंने कैंट रेस्ट हाउस में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें 11 दिसंबर को कैथल के जाट काॅलेज में होने वाले दलित महासम्मेलन में आने का न्यौता दिया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए बलदेव वाल्मीकि ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल ने दलितों सहित छत्तीस बिरादरियों को एक साथ आगे ले जाने का काम किया है। कैथल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की राज्यस्तरीय 125वीं जयंती मनाई जा रही है। जिसमें इनेलो के सभी दिग्गज नेताओं, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभयसिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे। बराड़ा के पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा ने कहा कि दलितों को जितना सम्मान और मान इनेलो देती है, उतना कभी किसी ओर की तरफ से नहीं मिला। यहां हर कार्यकर्ता की दिल से कद्र की जाती है और उसे पूरा सम्मान दिया जाता है।
देश के प्रथम राष्ट्रपति को दी गई आज श्रद्धांजलि
संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान - भारत और पाक का विभाजन कृत्रिम
वकील ने कहा-हथकड़ी में अदालत नहीं जाएंगे ट्रंप...कैसे चलेगा मुकदमा यहां पढ़िए
गोावा के कृषि मंत्री का बयान, पानी की कमी के लिए युद्ध भी हो सकता है
Daily Horoscope