• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिस्त्री को टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाया,कमान फिर रतन टाटा को

cyrus mistry removed, ratan tata again takes charge as interim chairman of tata group - Mumbai News in Hindi

मुंबई। टाटा सन्स ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया है। चयन समिति ने चार महीनों के लिए रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। नया चेयरमैन कौन होगा, इसका फैसला करने के लिए एक समिति बना दी गई है। मुंबई में सोमवार को हुई बोर्ड मीटिंग के दौरान यह फैसला किया गया। नए चेयरमैन के चुनाव के लिए एक चयन समिति बना दी गई है। इस समिति में रतन एन टाटा, वेनु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल हैं। समिति को चार महीनों में नया अध्यक्ष चुनना है। सायरस मिस्‍त्री के इस्‍तीफे को कॉरपोरेट सेक्‍टर में हालिया दौरे के सबसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि टाटा ग्रुप ने करीब चार साल पहले शापूरजी पालोनजी ग्रुप के एमडी रहे सायरस मिस्त्री को रतन टाटा का उत्तराधिकारी चुना था। मिस्‍त्री ने 29 दिसंबर 2012 को रतन टाटा के बाद चेयरमैन पद संभाला था। साइरस पलोनजी मिस्त्री को 28 दिसंबर, 2012 को टाटा का चेयरमैन बनाया गया था। मिस्त्री ने छठे चेयरमैन के तौर पर ग्रुप में कार्यभार संभाला था।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया

यह भी पढ़े

Web Title-cyrus mistry removed, ratan tata again takes charge as interim chairman of tata group
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cyrus, mistry, removed, ratan, tata, interim chairman, tata group, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved