धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के तसीमों गांव में दो पक्षों में पुराने भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक 35 वर्षीय व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। वहीं झगड़े में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए डॉ. मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक तसीमों गांव के सोरन कुशवाह और अशोक कुशवाह के मध्य लम्बे समय से भूमि विवाद चला आ रहा था। जिसमें दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। शनिवार को अशोक कुशवाह पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने सोरन कुशवाह के परिजनों को खेतों के पास पकड़ कर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों का गुस्सा इतने पर भ कम नहीं हुआ और उन्होंने सोरन को खेत में लिटाकर ट्रैक्टर से कुचल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी गांव से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को डॉ. मंगल सिंह चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सोरन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक मोहन लाल दादरवाल ने गांव में पुलिस जाप्ता तैनात करा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...
पहले चरण में कांग्रेस और सपा का सूपड़ा साफ- अमित शाह
अमरावती लोकसभा सीट : भाजपा को पूर्व अभिनेत्री नवनीत कौर-राणा के जरिए किस्मत खुलने की उम्मीद
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope